महाराष्ट्र में 20-वर्षीय विवाहित महिला से रेप के मामले में दो सगे भाई हुए गिरफ्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक 20-वर्षीय विवाहित महिला के रेप के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, "आरोपियों ने घर में घुसने के बाद...महिला का चाकू की नोक पर रेप किया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने चेहरे ढक लिए थे।" पीड़ित महिला का दावा है कि एक आरोपी ने वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया था।