महाराष्ट्र में 36 यात्रियों को लेकर जा रही बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
महाराष्ट्र में 36 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस में शनिवार सुबह वडगांव के पास आग लग गई। खबर के मुताबिक, बस मुंबई से पुणे जा रही थी और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। खबर है कि बस का टायर फट गया था और शॉर्ट सर्किट होने के कारण उसमें आग लगी थी।