महाराष्ट्र में 4 वर्षीय बच्ची को पीटने और उसे दीवार पर पटकने के आरोप में पिता पर केस दर्ज
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 4-वर्षीय बच्ची को बार-बार पीटने और उसके हाथों को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में उसके पिता और 2 चाचा पर केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने सितंबर 2022-जून 2023 तक बच्ची को घर का काम करने के लिए मजबूर किया, उसे पीटा और दीवार पर पटका जिससे उसके हाथों में चोट आई।