महाराष्ट्र में 61-वर्षीय बुज़ुर्ग की मोबाइल स्नैचिंग में घायल होने के बाद हुई मौत
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक 61-वर्षीय बुज़ुर्ग की मोबाइल स्नैचिंग में घायल होने के बाद मौत हो गई। बकौल पुलिस, मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य दो फरार हैं। मामले में आईपीसी की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या), 394 (जानबूझकर चोट पहुंचाने) और 34 (समान इरादे से अपराध में शामिल) के तहत केस दर्ज किया गया है।