महाराष्ट्र में अज्ञात लोगों ने मस्जिद में घुसकर इमाम से की मारपीट, काटी दाढ़ी
जालना (महाराष्ट्र) में अज्ञात लोगों ने रविवार को एक मस्जिद में घुसकर इमाम से मारपीट की व कथित तौर पर उनकी दाढ़ी काट दी। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है व एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त इमाम मस्जिद में अकेले थे। बकौल रिपोर्ट्स, इमाम को 'जय श्री राम' बोलने को मजबूर किया गया।