महाराष्ट्र में अपने 2 बच्चों को 'ज़हर देने के बाद' महिला छत से कूदी, तीनों की हुई मौत
नासिक (महाराष्ट्र) में एक 30-वर्षीय महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है और उसके 8 व 2-वर्षीय बच्चे घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि महिला ने दोनों बच्चों को ज़हर दिया था। बकौल पुलिस, महिला ने अपने पति को आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो संदेश छोड़ा है।