महाराष्ट्र में आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद 169 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

सांगली (महाराष्ट्र) में रविवार को एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद 169 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। ज़िलाधिकारी राजा दयानिधि ने बताया कि 169 छात्रों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। बकौल ज़िलाधिकारी, जांच के आदेश दिए गए हैं।

Load More