महाराष्ट्र में इमारत में चोरी करने गए 2 शख्स मेटल के पाइप से गिरे, एक की हुई मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार रात को एक इमारत में कथित तौर पर चोरी करने गए 2 लोग मेटल के पाइप से गिर गए। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, पाइप से नीचे उतरने के दौरान दोनों शख्स गिर गए थे।