महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगने से वहां सो रहे 4 लोगों की हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में बुधवार को एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई जिससे वहां सो रहे 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान इमारत के अन्य हिस्सों में आग लग गई। बकौल अधिकारी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है और आग पर काबू पा लिया गया है।