महाराष्ट्र में इस साल कोविड-19 से अब तक हुईं 96 मौतें, बीते 24 घंटों में 489 नए केस मिले
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 489 नए केस मिले व 1,126 मरीज़ संक्रमण से उबरे। बकौल विभाग, महाराष्ट्र में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,079 है। गौरतलब है, राज्य में इस साल कोविड-19 से अब तक कुल 96 मौतें हुई हैं।