महाराष्ट्र में ईवी प्लांट लगाने के लिए ₹10,000 करोड़ का निवेश करेगी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बुधवार को बताया कि वह पुणे (महाराष्ट्र) में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए ₹10,000 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार की ईवी के लिए इंडस्ट्रियल प्रमोशन स्कीम के तहत इस निवेश को मंज़ूरी मिल गई है। बकौल कंपनी, यह निवेश 7-8 वर्षों में किया जाएगा।