महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के काफिले पर हुआ पथराव, पुलिस की गाड़ी का शीशा टूटा
जालना (महाराष्ट्र) में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अंतरवाली गांव का दौरा करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के काफिले और वहां मौजूद पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। हमले में पुलिस की गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने हिंसा के दौरान लाठीचार्ज किया था।