महाराष्ट्र में ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए लाखों सरकारी कर्मचारी

महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों से जुड़े राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ओपीएस बहाली की मांग पर गौर करने के लिए एक पैनल के गठन की घोषणा की थी।

Load More