महाराष्ट्र में कचरे के ढेर में मिले 176 वोटर कार्ड, सामने आई तस्वीर
जालना (महाराष्ट्र) में कचरे के ढेर में करीब 176 वोटर कार्ड मिले हैं जिसकी तस्वीर सामने आई है। जालना के कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्री कृष्णानाथ पंचाल ने कहा है, "कचरे में मिले वोटर कार्ड पुराने हैं। इन्हें फेंकने वाले शख्स की पहचान कर उसके खिलाफ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।" जालना में 13 मई को चुनाव होने हैं।