महाराष्ट्र में कबाड़ का काम करने वाले शख्स से ज़ब्त किए गए 1,105 कारतूस, हुआ अरेस्ट
पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कबाड़ का काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उससे 1,105 गोलियां बरामद कीं। बकौल पुलिस, "रेड में 56 ज़िंदा कारतूस, 79 बेकार कारतूस और 970 बुलेट लीड्स बरामद की गईं जिनकी कीमत ₹1.56 लाख है।" आरोपी पर आर्म्स ऐक्ट और महाराष्ट्र पुलिस ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।