महाराष्ट्र में काम से निकाले जाने से नाराज़ कर्मचारी ने दुकान में लगाई आग, हुआ गिरफ्तार

नागपुर (महाराष्ट्र) में काम से निकाले जाने से नाराज़ कर्मचारी को दुकान में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेंट की दुकान में काम करता था और उसके मालिक ने लापरवाही के चलते उसे काम से निकाला था। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाता नज़र आ रहा है।

Load More