महाराष्ट्र में किसानों ने अजित पवार का काफिला रोकने के लिए सड़क पर फेंके प्याज़-टमाटर
डिंडोरी (महाराष्ट्र) में किसानों ने शनिवार को उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के काफिले को रोकने का प्रयास किया। सही कीमत ना मिलने से नाराज़ किसानों ने सड़क पर प्याज़-टमाटर फेंककर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। किसानों ने सरकार से प्याज़ से निर्यात शुल्क वापस लेने और टमाटर पर उचित समर्थन मूल्य देने की मांग की है।