महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री धमाका मामले में कंपनी का मालिक किया गया गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र) के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना के मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने केमिकल कंपनी के मालिक और मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। मेहता की मां मालती मेहता को भी नासिक से हिरासत में लिया गया है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी।