महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,086 नए मामले आए सामने, 1 मौत हुई दर्ज
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आए और इस दौरान राज्य में संक्रमण के कारण 1 मौत भी दर्ज हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,700 हो गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को 806 मरीज़ों को डिस्चार्ज किया गया जबकि राज्य में पॉज़िटिविटी रेट फिलहाल 9.40% है।