महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,946 नए मामले आए सामने, देश में 195 करोड़ के पार हुआ टीकाकरण

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,946 नए मामले सामने आए जबकि 1,432 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और दो मरीज़ों की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 16,370 हैं, जिसमें से सिर्फ मुंबई में 10,889 मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि रविवार को देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 195 करोड़ पार कर गया।

Load More