महाराष्ट्र में कोविड-19 के 919 नए मामले आए सामने, 1 मौत हुई दर्ज
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 919 नए मामले सामने आए और इस दौरान राज्य में इसके कारण 1 मौत भी दर्ज हुई जबकि 710 लोग संक्रमण से रिकवर हुए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,875 हो गई है। गौरतलब है कि मुंबई में कोविड-19 के 242 नए मामले सामने आए।