महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 करोड़ के पार

कोविन पोर्टल के अनुसार, महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंच गया है। राज्य में 6,80,57,912 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई है जबकि 3,20,79,454 लोगों का संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है। गौरतलब है, यूपी 13.5 करोड़ डोज़ लगाने के साथ कोविड-19 टीकाकरण में देश में पहले स्थान जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

Load More