महाराष्ट्र में खुद को स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी बताकर शख्स ने कारोबारी से ठगे ₹2 करोड़
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने खुद को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी बताकर एक कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर उससे ₹2 करोड़ की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने दावा किया था कि उसकी एक बैंक के सीईओ से जान-पहचान है और वह उसे लोन दिला सकता है।