महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस के मौके पर जेलों से 189 कैदी किए गए रिहा

महाराष्ट्र की विभिन्न जेलों में बंद 189 कैदियों को गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा कर दिया गया। जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रिहा किए गए कैदियों में नासिक व नागपुर की सेंट्रल जेल के 35-35, पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल के 20, नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल के 16 कैदी शामिल हैं।

Load More