महाराष्ट्र में गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में गिरा पंडाल, कई महिलाओं को लगी चोट
ठाणे (महाराष्ट्र) में बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ था व हादसे में कई महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, एक महिला की आंखों में चोटें आई हैं और उसे ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया।