महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरकर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत
ठाणे (महाराष्ट्र) में शनिवार को कलवा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिर जाने से पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। ठाणे रेलवे पुलिस ने बताया है कि सब-इंस्पेक्टर की पहचान मनोज भोसले के रूप में हुई है जो पवई थाने में तैनात थे। बकौल पुलिस, भोसले के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।