महाराष्ट्र में चोरों ने बिना ताला तोड़े कपड़े की दुकान से चुराए ₹1.7 करोड़, साथ ले गए सीसीटीवी
जालना (महाराष्ट्र) में सोमवार को चोरों ने एक कपड़े की होलसेल दुकान से कथित तौर पर बिना ताला तोड़े ₹1.70 करोड़ चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि चोर सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी सिस्टम भी साथ ले गए व सैंपल लेने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। बकौल पुलिस, चोर संभवत: एयर-कंडीशनर डक्ट के रास्ते अंदर घुसे थे।