महाराष्ट्र में छात्रा की दोस्त ने साथियों संग की हत्या, परिजन से मांगी थी ₹9 लाख की फिरौती
महाराष्ट्र के पुणे से लापता हुई एक इंजीनियरिंग की छात्रा की अहमदनगर में गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में छात्रा के दोस्त समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने छात्रा को अगवा करने के बाद उसके परिजन से ₹9 लाख की फिरौती मांगी थी।