महाराष्ट्र में जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार: अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिंदे ने बताया कि उनके बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई और राज्य में जल्द कैबिनेट का विस्तार होगा। राज्य में इस वक्त शिंदे सहित 20 कैबिनेट मंत्री हैं और कैबिनेट की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है।

Load More