महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ज़्यादातर नए सदस्य राज्य मंत्री बनेंगे: फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि ज़्यादातर नए सदस्य राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें शिवसेना के शिंदे गुट और उनकी सहयोगी बीजेपी के 9-9 मंत्री हैं।