महाराष्ट्र में जानवरों के क्लिनिक में कुत्ते को मारे गए घूंसे; ऐक्टर्स ने दी प्रतिक्रिया
ठाणे (महाराष्ट्र) में पालतू जानवरों के एक क्लिनिक में 2 कर्मचारियों द्वारा एक कुत्ते को थप्पड़-घूंसे मारते हुए हंसने का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस पर ऐक्टर वरुण धवन ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। ऐक्टर रवि दुबे ने कहा, "इस पत्थर दिल इंसान को जेल में डाल देना चाहिए।"