महाराष्ट्र में टीवी शो के सेट्स में घुसा तेंदुआ, तस्वीर आई सामने
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीवी शो 'प्रेमास रंग यावे' के सेट्स में हाल ही में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए के घुसने का एक सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है जिसमें तेंदुआ सेट्स के आसपास घूमता हुआ नज़र आ रहा है। इससे पहले, पिछले साल मुंबई के फिल्म सिटी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया था।