महाराष्ट्र में ट्रक व क्रूज़र वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 8 लोगों की हुई मौत, 11 घायल

लातूर (महाराष्ट्र) में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक और क्रूज़र वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा सायगांव के पास लातूर-अंबाजोगाई रोड पर हुआ और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार महिलाएं भी हैं।

Load More