महाराष्ट्र में ट्रांसजेंडरों को दिए जाएंगे आईडी और राशन कार्ड: अजित पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी ट्रांसजेंडरों को आईडी कार्ड और राशन कार्ड जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "इस वर्ष से छत्रपति संभाजी महाराज वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।" बकौल पवार, "स्टार्ट-अप के लिए ₹100 करोड़ आवंटित किए जाएंगे।