महाराष्ट्र में ट्रेन 6 घंटा लेट आने से नाराज़ यात्रियों ने पटरी पर किया प्रदर्शन, केस दर्ज
महाराष्ट्र के गोंदिया ज़िले में बुधवार शाम को शालीमार/ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के करीब 6 घंटा लेट पहुंचने पर नाराज़ यात्रियों ने पटरी पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में 14 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के कारण ट्रेन स्टेशन से 30 मिनट देरी से रवाना हुई।