महाराष्ट्र में ट्रेन में रिकॉर्ड हुए सेल्फी वीडियो से पुलिस ने सुलझाया यात्री की मौत का केस
महाराष्ट्र में ट्रेन में सेल्फी वीडियो बना रहे शख्स से एक चोर उसका फोन छीनने में असफल रहा लेकिन वह वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस द्वारा चोर को पकड़े जाने के बाद उसके पास से एक अन्य ट्रेन से गिरकर मरे प्रभास नामक शख्स का फोन मिला। बकौल आरोपी, प्रभास मोबाइल बचाने के दौरान ट्रेन से गिर गए थे।