महाराष्ट्र में तुलजापुर मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की बस से हुई टक्कर, 5 की मौत
लातूर (महाराष्ट्र) में हैबतपुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक कार की महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से टक्कर हो गई जिसमें कार सवार 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी के अनुसार, कार में कुल 6 लोग सवार थे जो तुलजापुर मंदिर से दर्शन कर नांदेड़ लौट रहे थे।