महाराष्ट्र में दो गुट आपस में भिड़े, पत्थरबाज़ी की व पुलिस वाहनों में लगाई आग
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के किराडपुरा में बुधवार मध्यरात्रि दो गुटों के बीच झड़प हो गई। छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त (सीपी) निखिल गुप्ता ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव हुआ व कई निजी व पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। बकौल गुप्ता, पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और अब स्थिति शांतिपूर्ण है।