महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की का रेप व हत्या करने के दोषी का शव जेल में फंदे से लटका मिला

अहमदनगर (महाराष्ट्र) में 2016 में 15-वर्षीय एक लड़की का रेप व उसकी हत्या करने के मामले में दोषी 32-वर्षीय शख्स का शव यरवदा जेल में फंदे से लटकता मिला है। बकौल पुलिस, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है और उसकी मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा था। गौरतलब है, शख्स को मौत की सज़ा सुनाई गई थी।

Load More