महाराष्ट्र में नासिक के बाद सोलापुर में एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की हुई मौत
सोलापुर (महाराष्ट्र) में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लगने से कम-से-कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं, आज ही नासिक में एक फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हुई थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा की है।