महाराष्ट्र में नितिन गडकरी ने ₹5,569 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में ₹5,569 करोड़ की कीमत की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, "नई...राजमार्ग परियोजनाओं से ज़िले का विकास होगा। शहर में यातायात की स्थिति बेहतर होगी और प्रदूषण भी घटेगा।" बकौल गडकरी, ज़िले में नई परियोजनाओं के कारण शहर से ग्रामीण इलाकों में पहुंचना भी आसान हो जाएगा।