महाराष्ट्र में निर्माणाधीन इमारत की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 2 मज़दूरों की हुई मौत

ठाणे (महाराष्ट्र) में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन इमारत की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 2 मज़दूरों की दबकर मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, मज़दूर 10-फीट गहरे गड्ढे में खुदाई कर रहे थे। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार, नगर निगम, दमकल व पुलिस की टीम ने मिलकर श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला।

Load More