महाराष्ट्र में पंचायत समिति कार्यालय के सामने झाड़ियों में मिला नवजात का शव
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में बुधवार को झाड़ियों में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला। एक अधिकारी ने बताया कि रुक्मिणीबाई अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर पंचायत समिति कार्यालय के सामने राहगीरों ने नवजात के शव को देखा था। बकौल अधिकारी, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।