महाराष्ट्र में पकड़ा गया पिछले 2 माह में 6 लोगों की जान लेने वाला बाघ
चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में पिछले 2 महीनों में 6 लोगों की जान लेने वाले एक बाघ को पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया गया है। सेंट्रल चंदा संभाग की उप वन संरक्षक (डीसीएफ) श्वेता बोड्डू ने बताया, "वन क्षेत्र में ग्रामीण दहशत में जी रहे थे जिसके चलते वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की थी।"