महाराष्ट्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद हार्ट अटैक आने से शख्स की भी हुई मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार रात एक 56-वर्षीय शख्स ने अपनी 51-वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद हार्ट अटैक आने से उसकी भी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शख्स की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने बंदूक निकालकर पत्नी पर 2 गोलियां चला दीं।