महाराष्ट्र में पुल पर काम करने के दौरान हाई-टेंशन तार के संपर्क में आया मज़दूर, हुई मौत
पालघर (महाराष्ट्र) में एक पुल पर काम करने के दौरान करंट लगने से 29-वर्षीय एक मज़दूर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक लोहे की रॉड के गलती से हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने से मज़दूर को करंट लगा था। बकौल पुलिस, मृतक बिहार का रहने वाला था और उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।