महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने छोड़ी कांग्रेस
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बसवराज पाटिल 1999 से 2004 तक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसवराज मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में मिलिंद देवरा, अशोक चव्हाण और बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।