महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीज़ल में ₹3 प्रति लीटर की कटौती
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राज्य में पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीज़ल के दाम में ₹3 प्रति लीटर की कमी की घोषणा की। हाल ही में सीएम शिंदे ने कहा था कि उनकी सरकार महाराष्ट्र के लोगों को राहत देने के लिए ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती करेगी।