महाराष्ट्र में प्रसाद खाने से बीमार पड़े 300 लोग, अस्पताल के बाहर सड़क पर किया गया इलाज
बुलढाना (महाराष्ट्र) में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने के बाद 300+ लोग बीमार पड़ गए। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के चलते कई मरीज़ों का अस्पताल के बाहर सड़क पर इलाज किया गया। सामने आई तस्वीरों में पेड़ों से बंधी रस्सियों में मरीज़ों को चढ़ाई जा रहीं ग्लूकोज़ की बोतलें लटकी दिखाई दीं।