महाराष्ट्र में बनी रहेगी एकनाथ शिंदे की सरकार, एससी ने कहा- उद्धव सरकार को बहाल नहीं कर सकते
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया था इसलिए महाराष्ट्र में तत्कालीन यथास्थिति को बहाल नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि उद्धव अगर इस्तीफा ना देकर फ्लोर टेस्ट का सामना करते तो उन्हें राहत दे सकते थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार बनी रहेगी।